जागेश्वर-आज जागेश्वर विधानसभा के विकासखण्ड लमगड़ा की ग्रामसभा सांगड़ साहू के काने में ग्रामवासियों द्वारा एक बैठक आहूत की गयी।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवम् जागेश्वर विधायक गोविन्द सिंह कुंजवाल उपस्थित रहे।बैठक की अध्यक्षता पूर्व प्रधान हरसिंह सिजवाली ने की।इस अवसर पर ग्रामीणों के द्वारा प्रदेश एवम् देश की भाजपा सरकार पर अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं को काटने का आरोप लगाया गया।इस अवसर पर वक्ताओं द्वारा पूर्व में श्री कुंजवाल द्वारा किये गये विकास कार्यों की सराहना की है।बैठक को सम्बोधित करते हुए श्री कुंजवाल ने कहा कि वह एक सेवक के रूप में लगातार क्षेत्र की जनता के लिए कार्य करेंगें।उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती कांंग्रेस सरकार में उनके द्वारा जितने भी विकास कार्य किये गये वे जनता के सामने हैं।लेकिन जनता को भी गम्भीरता से प्रत्येक सरकार के विकास कार्यों के आकलन करने की आवश्यकता है।श्री कुंजवाल ने कहा कि भाजपा सरकार कोरोना महामारी के इस विपरीत समय में भी पूरी तरह असफल साबित रही है।उन्होंने कहा कि सभी विभागों का निजीकरण करना देशहित में सही निर्णय नहीं है।कुल मिलाकर भाजपा सरकार शून्य अवस्था में है।आज सभी लोग भाजपा सरकार की नीतियों से परेशान हैं।उन्होंने कहा कि इस जनविरोधी, विकासविरोधी,रोजगार विरोधी सरकार को जनता आने वाले 2022 के चुनाव में करारा जवाब देगी तथा बहुमत से कांंग्रेस को जितायेगी और पुनः विकास का पहिया तेजी से चलेगा।इस अवसर पर तीन दर्जन से अधिक लोगों ने कांंग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।श्री कुंजवाल ने माला पहनाकर सभी को कांंग्रेस की सदस्यता दिलवाई।सदस्यता लेने वालों में राजनसिंह,दीवानसिंह, बचीसिंह,कुन्दन सिंह,गोपाल सिंह,बालमसिंह,रमेशसिंह, कुन्दन मेर,सुरेन्द्र सिंह,रमेशसिंह, मोहनसिंह, चन्दन सिंह,प्रकाश सिंह,देवसिंह,प्रकाश सिंह,ठाकुर सिंह,कैलाश सिंह,बचीसिंह, प्रकाश सिंह,किशनसिंह, देवसिंह,गोपाल सिंह,बबीतादेवी,गीतादेवी, पूजा,कविता,तुलसीदेवी,डिगरीदेवी,ऊमादेवी,सधुलीदेवी,मोहिनी देवी,लीलादेवी,वीरेन्द्र सिंह,हरसिंह, नवीनसिह आदि शामिल रहे।बैठक में कांंग्रेस ब्लाक अध्यक्ष दीवान सतवाल,जिला उपाध्यक्ष कमल बिष्ट, पप्पू गुरूरानी,क्षेत्र पंचायत सदस्य रमेश बिष्ट, पूर्व प्रधान अर्जुन सिंह, प्रधान धनन्जय रावत,नन्दन सिजवाली, गोपाल सिंह सिजवाली,चन्दन बोरा,त्रिलोक सिंह,दीवान सिंह,रमेश साह,गोपाल साह सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।विधायक कुंजवाल ने ग्राम में टिनसैट निर्माण हेतु विधायक निधि से डेढ़ लाख रूपये की धनराशि भी दी।
