जैंती-पूर्व विधानसभाध्यक्ष विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने जागेश्वर विधानसभा के दौल,चिलता,मेलगांव,पारखोली,कामेडी व टकोली गांव मे पैदल भ्रमण कर लोगों की समस्याओं को जाना।इस मौके पर उन्होंने कहा कि सरकार बेरोजगारी व महंगाई पर अंकुश नहीं लगा सकी।2022 में इसको बाहर का रास्ता दिखाना होगा।दौल चितौला मोटर मार्ग 5 वर्ष पूर्व स्वीकृत कर दिया था लेकिन भाजपा सरकार ने इस पर ध्यान नहीं दिया है।इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, ब्लाक अध्यक्ष पूरन सिंह बिष्ट, न्याय पंचायत अध्यक्ष हरीश जोशी,प्रधान भावना जोशी,बसंत जोशी,गोधन राम,प्रधान बसन्त भट्ट,नंदा बल्लभ जोशी,दिनेश जोशी,कुन्दन सिंह गैडा, दान सिंह,दुर्गा दत्त जोशी आदि मौजूद थे।
