जागेश्वर-अल्मोड़ा जिले की अल्मोड़ा व जागेश्वर विधानसभा की सीमा पर लगी ढौरा जिला पंचायत क्षेत्र में आयोजित जनसभा में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं जागेश्वर विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल,पूर्व द्वाराहाट विधायक मदन बिष्ट एवं पूर्व अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी ने प्रतिभाग किया एवं ढौरा जिला पंचायत से कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र बिष्ट डिंपल को जीत दिलाने पर धन्यवाद प्रेषित किया।कार्यक्रम में जसकोट प्राथमिक विद्यालय में आयोजित जनसभा में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुंजवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के सभी जनप्रतिनिधि निरंतर जनता के हितों के लिए संघर्षरत रहते हैं।आगे भी पूरी पार्टी क्षेत्र के विकास को अनवरत जारी रखेगी श।पूर्व विधायक एवं जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मदन बिष्ट ने क्षेत्र की जनता को काम के आधार पर आंकलन करने की बात कही।उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति जनता के करीब रहकर उनका सुख दुःख बांटता है उसे ही जनता जिताकर जिम्मेदारी देती है।2022 में भी जनता इसी तरह कांग्रेस को मजबूती देगी।अल्मोड़ा के पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा सरकार के कार्यकाल में निराशा का वातावरण बन चुका है। जिसमें युवा,बेरोजगार,व्यापारी,वृद्ध महिला नागरिक,स्वास्थ्य समस्याओं की स्थिति बद से बदतर हो चुकी है। जनता 2022 में ऐसी निकम्मी सरकार को जरूर सबक सिखाएगी।कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष पीताम्बर पांडेय,नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला,ब्लाक अध्यक्ष दीवान सतवाल,युका जिलाध्यक्ष निर्मल रावत,अल्मोड़ा युका विधानसभा अध्यक्ष धीरेन्द्र गैलाकोटी, जागेश्वर युका अध्यक्ष ललित सतवाल, सेवादल ध्वजवाहक संजय दुर्गापाल,जिला पंचायत सदस्य जीवन भण्डारी, खांकर जिला पंचायत प्रतिनिधि नवीन कोहली,गोपाल चौहान,हीरा सिंह बिष्ट,बी के भट्ट,राजेश अधिकारी,दिनेश रावत,हेम आर्या,पूरन पांडेय,चंदन कुमाऊंनी,दीप मलाड़ा,मोहन नगरकोटी,नवल बिष्ट,चन्द्र प्रकाश जोशी,हिम्मत बिष्ट,राजेश अधिकारी,पारितोष जोशी,प्रेम मनराल,पप्पू बिष्ट,रोहन आर्या,हेम आर्या आदि शामिल रहे।इस अवसर पर संस्कार सांस्कृतिक एवं पर्यावरण समिति द्वारा रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।जिला पंचायत सदस्य देवेन्द्र बिष्ट द्वारा क्षेत्र की जनता को भोज एवं मिष्ठान वितरण स्वयं के द्वारा किया गया।इस अवसर पर चार दर्जन से अधिक लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली।जिनमें अवकाश प्राप्त अध्यापक दिनेश रावत,अमित आर्या,रवीन्द्र बिष्ट,दीपक बिष्ट,दीपक आर्या,मनोज आर्य,गौरव टम्टा,अर्जुन बिष्ट,गोकुल बिष्ट,रवि बिष्ट,प्रकाश आर्य,पंकज नैनवाल आदि शामिल रहे।