पिथौरागढ़-आज दिनांक 18 जून को यूथ कांग्रेस पिथौरागढ़ द्वारा जिलाध्यक्ष ऋषेन्द्र महर के नेतृत्व में जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को एक ज्ञापन दिया गया जिसमे कुंभ मेले में हुए कोविड टेस्ट घोटाले की सी०बी०आई० जांच की मांग की गई।उन्होंने कहा की हरिद्वार कुंभ मेले के दौरान उत्तराखंड हाई कोर्ट की फटकार के बाद उत्तराखंड सरकार ने जब निर्देश दिए कि चार लाख लोगों की कोविड-19 जांच होगी जो मेले में गए थे।हरिद्वार कुंभ मेले में सरकार की ओर से ज्यादा से ज्यादा कोरोना रैपिड एंटीजैन और आरटी पीसीआर टेस्ट कराए गए,जिसके लिए जिला स्वास्थ्य विभाग ने 9 और कुंभ स्वास्थ्य विभाग ने 11 निजी लेबों के साथ अनुबंध किया।हरियाणा की एक फर्जी निजी कंपनी ने फर्जीवाड़ा किया जो कुंभ मेला स्वास्थ्य विभाग के साथ अनुबंध थी।मेला अवधि के दौरान 20 हजार से 40हजार तक कोरोना टेस्ट प्रतिदिन किए गए।घोटाला करने वाली निजी कंपनी ने सरकार से ज्यादा भुगतान पाने के लिए सैंपल इनकी संख्या ज्यादा दिखाएं इसके लिए फर्जी आधार कार्डों पर नेगेटिव रिपोर्ट दी गई।उसके अलावा एक व्यक्ति के एक से अधिक टेस्ट करके भी नेगेटिव रिपोर्ट थमा दी गई,लेकिन जानकारी मिल रही है कि उसके मुताबिक एक लाख से ज्यादा टेस्टिंग पूरी तरीके से फर्जी है।जिन लोगों की टेस्टिंग की गई उनके नाम फर्जी उनका पता फर्जी उनके फोन नंबर फर्जी और तो और जिस कंपनी ने टेस्टिंग का ठेका लिया उस कंपनी का कॉरपोरेट ऑफिस का जो पता है वह फर्जी पाया गया।हाई कोर्ट के निर्देश के बाद टेस्टिंग के लिए मजबूर सरकार ने ऐसी कंपनियों को ठेका दे दिया जिन कंपनियों ने बिना टेस्टिंग किए सरकार को टेस्टिंग रिपोर्ट सौंपी और लाखों का भुगतान भी ले लिया।आखिर भाजपा सरकार इतनी गैर जिम्मेदाराना कैसे हो सकती है? भाजपा सरकार द्वारा लाखों लोगों की जान के साथ खिलवाड़ किया गया और सरकारी धन की लूट की गई।आज यूथ कांग्रेस द्वारा इसी घोटाले की सी०बी०आई० जांच हेतु महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन दिया है और कहा कि इस घोटाले में लिप्त दोषियों के खिलाफ कार्यवाही हो।ज्ञापन देने वालों में प्रदेश सचिव करन सिंह,जिला महामंत्री प्रकाश देवली,शिवम पंत, दीपक सौन मौजूद थे।
