अल्मोड़ा-कुमाऊं महोत्सव के निर्धारित कार्यक्रमानुसार शनिवार को राजकीय इंटर कॉलेज जीआईसी अल्मोड़ा के मैदान में सांस्कृतिक एवं विविध खेल कार्यक्रम आयोजित किए गए।स्टार नाइट कार्यक्रम में हिमांचली सुप्रसिद्ध लोक गायक ए सी भारद्वाज की प्रस्तुति लाली मेरे लाल की जित देखूं उत लाल,दमा दम मस्त कलंदर अली दा का पहला नंबर,हाल क्या है दिलों का न पूछो सनम,अल्मोड़ा को लाल बाजारा,बेडू पाको बारो मासो, सावन में लग गई आग आदि गीतों से दर्शकों का दिल जीत लिया और कड़ाके की ठंड में दर्शक अपने अपने स्थान में खूब नाचे झूमे।वही गंधर्व भूषण एवं गोल्ड मेडलिस्ट पुरस्कार से सम्मानित सितार वादक हर्षित कुमार अनमोल अपने पिता गुरु अमृत कुमार एवं अल्मोड़ा के उभरते नन्हें कलाकार गर्वित तिवारी के साथ तबले पर सितार वादन में अनेकों प्रस्तुतियां प्रस्तुत करीं।सांस्कृतिक कार्यक्रम अंतर्गत दिशा डांस एकेडमी के शगुन त्यागी एवं हर्षिता तिवारी की जोड़ी ने भरतनाट्यम की प्रस्तुति देकर दर्शकों से खूब तालियां एवं वाहवाही बटोरी। साथ ही पाइनवुड स्कूल,राजकीय इंटर कॉलेज एवं शोबन सिंह जीना परिसर के विद्यार्थियों ने भी मनमोहक रंगारंग प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गई व कार्यक्रम के अंतर्गत कार्तिकेय,इशिका पंत , जिया कांडपाल,योगेश जोशी,मोहन राम,लता, रितिका द्वारा गायन,नृत्य प्रस्तुत किये।दूसरी ओर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ विविध खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी मुख्य खेल संयोजक हरीश कनवाल के निर्देशन में गतिमान रहा।सांस्कृतिक कार्यक्रमों का उद्घाटन मुख्य अतिथि रवि रौतेला सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी भाजपा,स्टार नाइट के प्रायोजक विशाल रावत एवं भैरव गोस्वामी महामंत्री जिला व्यापार मंडल द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता महोत्सव के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी द्वारा की गई।इस अवसर पर संरक्षक अमरनाथ सिंह नेगी,रेखा रौतेला सदस्य बाल संरक्षण आयोग,गोकुल मेहता, रमेश लाल, प्रियंका भट्ट, विजय मेहता, रोहित भट, मुराद खान, चेतन पांडे, पंकज भगत, शगुन त्यागी, हर्षिता तिवारी, जयदीप पांडे, मुकेश मेहता आदि मौजूद रहे।सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन गीतम शर्मा भट्ट द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *