मुवानी-राजकीय महाविद्यालय मुवानी में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सतपाल बिष्ट द्वारा निरीक्षण किया गया।उन्होंने महाविद्यालय में शोध, शैक्षिक गतिविधियों और संचालित पाठ्यक्रमों के संबंध में जानकारी प्राप्त की।कुलपति प्रो बिष्ट ने शोध, शिक्षा और छात्रों को लेकर महाविद्यालय के स्टॉफ को संबोधित भी किया।इस अवसर पर मुवानी, महाविद्यालय के प्राचार्य ने उनका स्वागत करते हुए महाविद्यालय की जानकारी दी।
