अल्मोड़ा-सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय की प्रथम बार निर्मित परिनियमावली के प्रारूप को हिंदी एवं अंग्रेजी में तैयार कर कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट द्वारा विधिवत एवं उचित माध्यम से सचिव उच्च शिक्षा डॉ रंजीत सिंह को सौंप दिया है।विश्वविद्यालय की इस परिनियमावली में विश्वविद्यालय से संबंधित नियम आदि समाहित हैं।कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट ने परिनियमावली के संबंध में कहा कि यह विश्वविद्यालय की प्रथम आधिकारिक दस्तावेज है,जो संस्थान को शक्तियों, कार्यों,शैक्षणिक और अनुसंधान गतिविधियों के दायरे को परिभाषित करता है।यह विश्वविद्यालय को संचालित करने के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है।उन्होंने आगे कहा कि विश्वविद्यालय की परिनियमावली के प्रारूप को हिंदी एवं अंग्रेजी में तैयार कर उच्च शिक्षा को अवलोकनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही के लिए डॉ रंजीत सिन्हा, सचिव उच्च शिक्षा को सौंप दिया गया है।कुलपति प्रो बिष्ट ने परिनियमावली के निर्माण के लिए पूर्व कुलपति प्रो नरेंद्र सिंह भंडारी,पूर्व कुलपति प्रो जगत सिंह बिष्ट,विधि के वरिष्ठ आचार्य प्रो डी के भट्ट के महत्वपूर्ण सहयोग के लिए अपना आभार जताया।साथ ही पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग,विश्वविद्यालय के शिक्षकों,विद्यार्थियों,कर्मचारियों के सहयोग के लिए भी आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *