अल्मोड़ा-दिनांक 23 मार्च को सोबन सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट द्वारा लक्ष्मण सिंह महर परिसर,पिथौरागढ़ का भ्रमण कर शोध, शिक्षा और अकादेमिक गतिविधियों की जानकारी ली और वहां हो रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया।उनके द्वारा भ्रमण के दौरान पिथौरागढ़ परिसर में निर्माणाधीन भवनों,विभिन्न विभागों का निरीक्षण करते हुए विद्यार्थियों से संवाद किया। कुलपति प्रो. बिष्ट द्वारा निर्माण कार्य कर रही कार्यदायी संस्था को गुणवत्ता रखने,कार्य को ससमय पूर्ण करने,सुरक्षा का ध्यान रखने आदि के निर्देश भी दिए।विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ देवेन्द्र सिंह बिष्ट भी साथ रहे।कुलसचिव द्वारा निर्माण से संबंधी जानकारी दी गई।पिथौरागढ़ परिसर के निरीक्षण के दौरान एल.एस.एम. परिसर,पिथौरागढ़ के परिसर निदेशक डॉ. हेम चन्द्र पांडे ने शैक्षणिक गतिविधियों और निर्माण कार्यों की जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *