अल्मोड़ा-सोबन सिंह जीना परिसर में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट ने विश्वविद्यालय के सिमकनी मैदान का निरीक्षण किया। उन्होंने मैदान के निरीक्षण के दौरान सिमकनी में आयोजित हो रहे मेले में लगाए गए प्रतिष्ठानों को साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए। कुलपति प्रो बिष्ट ने मैदान में मेले के दौरान सिमकनी मैदान में साफ- सफाई न होने पर नाराजगी जताई और मैदान में साफ-सफाई रखने, नियमित रूप से कूड़े के निस्तारण आदि के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने अम्बादत्त पंत पुस्तकालय का निरीक्षण कर सूचना पट्ट निर्माण आदि के निर्देश उप पुस्तकालयाध्यक्ष को दिए। साथ ही व्यावसायिक शिक्षा अध्ययन केंद्र के कक्षों का निरीक्षण कर व्यावसायिक शिक्षा (होटल मैनेजमेंट) ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों को होटल क्षेत्र में भविष्य बनाने, बड़े संस्थानों से जुड़ने आदि के लिए मार्गदर्शन दिया। व्यावसायिक अध्ययन केंद्र के शिक्षकों से विद्यार्थियों के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उनके साथ कुलसचिव डॉ देवेंद्र सिंह बिष्ट,वित्त अधिकारी अमित कुमार त्रिपाठी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *