दिल्ली-सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट को भारत गौरव अवार्ड फाउंडेशन दिल्ली द्वारा सम्मानित किया गया।भारत गौरव अवार्ड फाउंडेशन दिल्ली द्वारा प्रतिवर्ष भारत गौरव पुरस्कार समारोह का आयोजन किया जाता है।जिसमें विशिष्ट कार्यों को संपादित करने वाले विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया जाता है।भारत गौरव अवॉर्ड फाउंडेशन नई दिल्ली द्वारा प्रत्येक वर्ष संसदीय सेवा, सरकारी सेवा,शिक्षा,खेल, कला-संस्कृति,चिकित्सा,सामाजिक न्याय,महिला सशक्तिकरण, पत्रकारिता,विज्ञान एवं तकनीक औद्योगिक क्षेत्र,पर्यटन,समाज सेवा आदि क्षेत्रों में काम करने वाली विभूतियों को सम्मानित करता आया है।इस वर्ष 11 राज्यों के विशेष कार्य करने विभूतियों को सम्मान दिया गया है।जिसमें उत्तराखंड राज्य से विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट को शिक्षा जगत में बेहतर कार्य करने एवं नवाचार अपनाने को लेकर सम्मानित किया गया। कुलपति प्रो बिष्ट को आज दिल्ली में आयोजित हुए भारत युवा सम्मान समारोह में आजीवन उपलब्धि सम्मान से सम्मानित किया गया।इस अवसर पर भारत गौरव अवॉर्ड फाउंडेशन के महासचिव डॉक्टर संदेश यादव ने कहा कि प्रो बिष्ट ने शिक्षा के क्षेत्र में असाधारण कार्य किये गये हैं जिसके लिए वे आवश्यक रूप से इस सम्मान की पंक्ति में अग्रणी हैं।कुलपति प्रोफेसर सतपाल सिंह बिष्ट की इस उपलब्धि पर अल्मोड़ा नगर सहित प्रदेश भर से विद्यार्थियों, बुद्धिजीवियों एवं जाने माने लोगों ने उन्हें बधाईयां प्रेषित की हैं।
