अल्मोड़ा-प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिला अल्मोड़ा द्वारा जिला सम्मेलन का आयोजन किया गया।सम्मेलन में जिले भर के व्यापारियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और व्यापार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान नगर निगम के कूड़ा निस्तारण वाहन चालक सत्य प्रकाश रावत को उनकी उत्कृष्ट कार्यप्रणाली और कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए सभी व्यापारियों द्वारा सम्मानित किया गया।व्यापारियों ने कहा कि शहर को स्वच्छ रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है और ऐसे कर्मठ कर्मचारियों का सम्मान समाज के लिए प्रेरणादायक है।सम्मेलन में संगठन को मजबूत बनाने, व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और आपसी समन्वय को बढ़ाने पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। पदाधिकारियों ने व्यापारियों से एकजुट रहकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया।कार्यक्रम में जिला प्रभारी हरीश सोनी,प्रदेश संगठन मंत्री मनीष जोशी, जिलाध्यक्ष सुशील साह,जिला महामंत्री भैरव गोस्वामी,संयुक्त महामंत्री दिनेश मठपाल,महिला जिला उपाध्यक्ष अनीता रावत, जिला उपाध्यक्ष हरीश दरमवाल, रवि बनौला,शहजाद कश्मीरी, दीप जोशी,पवन साह,आशु गोस्वामी,संजीव गुप्ता,योगेंद्र महाजन,ज्योति कपूर,नरेंद्र कुमार,विक्की,ललित मिश्रा, अमन नज्जोन,प्रतेश पांडे, राजेंद्र प्रसाद,कमल तिवारी, वरिष्ठ व्यापारी दीप लाल साह, पूर्व जिला महामंत्री ललित कार्की,प्रकाश रावत,महिला नगर उपाध्यक्ष जया साह,नगर सचिव वकुल साह, नगर सह सचिव अश्विनी नेगी,नगर उपाध्यक्ष नरेंद्र साह,चंदन सिंह बिष्ट,शिवराज सिंह,सुरेंद्र सिंह, दरबान सिंह रावत,बसंत धूवाल, त्रिलोक पुना,प्रमोद पांडे,पुरन बिष्ट,कैलाश तिवारी,हरीश कपकोटी,गणेश पाठक,केदार सिंह,दीपक सुयाल,नवीन जोशी,गोविंद जोशी,चंदन सिंह मैहरा,नीरज जोशी सहित समस्त ग्रामीण इकाइयों के अध्यक्ष व महामंत्री मौजूद रहे।सम्मेलन के अंत में संगठन के पदाधिकारियों ने सभी उपस्थित व्यापारियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *