अल्मोड़ा-चंद्रशेखर घोडके वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद के कोतवाली/थाना प्रभारियों को स्कूलों, कॉलेजों, नगर,कस्बों व ग्रामीण क्षेत्रों सहित विभिन्न संस्थानों में जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।हरबन्स सिंह अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के मार्गदर्शन व सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में दिनांक 1 अप्रैल को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत भुवन चन्द्र जोशी मय पुलिस टीम द्वारा केन्द्रीय विद्यालय रानीखेत में छात्र छात्राओं व उपस्थित स्टाफ को वर्तमान में हो रहे डिजिटल अरेस्टिंग, फर्जी कॉल, ओटीपी फ्रॉड, साइबर क्राइम से बचाव, ऑनलाइन गेमिंग व ऐप में होने वाली ठगी से बचाव, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने के सम्बन्ध मे जानकारी देकर जागरूक किया गया। उपस्थित विद्यार्थियों को यातायात नियमों के पालन करने व बिना डीएल बाहन न चलाने व युवाओं को नशे से दूर रहकर अच्छी स्कूली शिक्षा प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया गय़ा। साथ ही अपने आस पास के नशे से संबंधित किसी भी गोपनीय सूचना देने हेतु मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 की जानकारी देते हुए अन्य हेल्पलाइन नंबरो जैसे डायल 112, महिला हेल्पलाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930, आपदा हेल्पलाइन 1070 के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गई।इस दौरान विद्यार्थियों को आत्मरक्षा के मूलभूत टिप्स देते हुए किसी भी समस्या या संदेह की स्थिति में अपने अभिभावकों व पुलिस से तुरंत संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *