अल्मोड़ा-दिनांक 24.11.2023 को एक युवती उम्र 22 वर्ष ने कोतवाली अल्मोड़ा में तहरीर दी कि पंकज कार्की नाम के युवक द्वारा उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। जिस पर कोतवाली अल्मोड़ा में अभियुक्त के विरुद्ध तत्काल एफआईआर पंजीकृत की गयी थी।जिसमें अभियुक्त घटना कारित करने के बाद से फरार चल रहा था।देवेन्द्र पींचा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा अपराध की गंभीरता के दृष्टिगत सीओ अल्मोड़ा को अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया।सीओ अल्मोड़ा श्री विमल प्रसाद के दिशा-निर्देशन में कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए ठोस सुरागरसी पतारसी से सूचना संकलन कर अथक प्रयासों से दिनांक- 25.01.2024 को अभियुक्त पंकज कार्की को जी0आर0 गेट अल्मोड़ा के पास से गिरफ्तार कर पंजीकृत एफआईआर में वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्त पंकज कार्की उम्र- 22 वर्ष पुत्र भूपाल सिंह कार्की निवासी ग्राम चकोरी थाना बेरीनाग जिला पिथौरागढ़
है।पुलिस टीम में अपर उ0नि0 नवीन सिंह कोतवाली अल्मोड़ा,कानि0 हरदीप सिंह कोतवाली अल्मोड़ा शामिल रहे।
