अल्मोड़ा-पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा दिये गये निर्देश पर सभी थाना प्रभारियों द्वारा कोविड कर्फ्यू का फायदा उठाकर मादक पदार्थो की अवैध रूप से तस्करी करने वालों के विरूद्व कार्यवाही* की जा रही है।इसी क्रम में दिनाॅक 1.6.2021 को कोतवाली अल्मोड़ा के उ०नि० श्री गौरव जोशी, का० संदीप एवं का० खुशाल द्वारा दौराने कोविड कर्फ्यू ड्यूटी के दौरान नियाजगंज तिराहा के पास अजय सिंह बिष्ट उम्र 24 वर्ष पुत्र मदन सिंह बिष्ट निवासी तल्ला दन्या राजपुरा अल्मोड़ा के कब्जे से एक सफद रंग के कट्टे में कुल 22 बोतल अवैध देशी शराब कीमत 7000 रूपये के साथ गिरफ्तार कर कोतवाली अल्मोड़ा में धारा 60 आबकारी अधिनियम व धारा 188 भा०द०वि० व 51(1) बी आपदा प्रबन्धन अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया है।