अल्मोड़ा-अल्मोड़ा कोसी बैराज से गाद की सफाई न होने पर विधायक मनोज तिवारी ने सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ संबंधित विभागों के खिलाफ आज कोसी बैराज में एक दिवसीय धरना दिया।धरने को सम्बोधित करते हुए अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि उनके द्वारा पूर्व में लगातार सिंचाई विभाग,जल संस्थान एवं जिला प्रशासन से अनुरोध किया गया था कि समय रहते कोसी बैराज से गाद की सफाई कर ली जाए। सम्बन्धित विभागों द्वारा विगत दिसंबर माह तक कोसी बैराज से गाद की सफाई कर ली जानी चाहिए थी।लेकिन विभागों की लापरवाही एवं उदासीनता के चलते मार्च के महीने तक कोसी बैराज से गाद की सफाई नहीं हो पाई है जिससे संभव है कि आने वाली गर्मियों में पेयजल की किल्लत हो। उन्होंने कहा की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में उनके द्वारा कोसी में बैराज का निर्माण इस उद्देश्य से करवाया गया था कि अल्मोड़ा की जनता को पेयजल की समस्या से मुक्ति मिल सके।लेकिन कोसी बैराज में भरी हुई गाद बैराज की जल संरक्षण क्षमता को कम कर रही है।उनके द्वारा पूर्व में लगातार सिंचाई विभाग,जल संस्थान एवं जिलाधिकारी से अनुरोध कर कहा गया था कि दिसंबर माह तक कोसी बैराज से गाद की सफाई कर ली जाए जिससे पर्याप्त मात्रा में पानी कोसी बैराज में एकत्रित हो सके।लेकिन इन सभी विभागों की उदासीनता के कारण आज स्थिति यह है कि कोसी बैराज गाद से भरा हुआ है।ऐसी स्थिति में आने वाले गर्मियों के मौसम में बैराज से अल्मोड़ा नगर के लिए पर्याप्त पेयजलापूर्ति हो पाना संभव नजर नहीं आ रहा है जिससे जनता की फजीहत हो सकती है।उन्होंने कहा कि कोसी बैराज अल्मोड़ा नगर के पेयजल आपूर्ति करने के लिए पर्याप्त क्षमता के साथ बनाया गया था।लेकिन विभागों ने समय पर इसकी सफाई करना तक सुनिश्चित नहीं समझा जिस कारण आज बैराज में काफी हद तक गाद भर चुकी है जिस कारण बैराज में जल का स्तर कम है।अब ऐसी स्थिति में यदि गर्मियों में बारिश कम होती है तो किस तरीके से संबंधित विभाग नगर में पेयजल आपूर्ति करेंगे यह एक सोचनीय विषय है।उन्होंने कहा कि ऐसे में यदि गर्मियों के मौसम में अल्मोड़ावासियों को पेयजल की किल्लत का सामना करना पड़ा तो इसकी समस्त जिम्मेदारी सिंचाई विभाग,जल संस्थान एवं जिला प्रशासन की होगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज ने कहा कि सम्बन्धित विभागों ने यदि समय रहते बैराज की गाद साफ कर ली होती तो आज ये हालात ना होते। उन्होंने कहा कि विभागों की लापरवाही से यदि अल्मोड़ा वासियों को पेयजल की किल्लत हुई तो इसकी समस्त जिम्मेदारी सम्बन्धित विभागों की होगी।धरने में विधायक मनोज तिवारी, जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज, महानगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी,महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट,यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं पार्षद दीपक कुमार,पार्षद वैभव पाण्डेय,पार्षद अनूप भारती,पार्षद हेम तिवारी,पार्षद मुकेश कुमार डैनी, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा,पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी,पूर्व दर्जामंत्री पूरन सिंह रौतेला,जिला महामंत्री गीता मेहरा,विनोद वैष्णव,जिला प्रवक्ता निर्मल रावत,दीप सिंह डांगी,सुशील साह,अमन अन्सारी,कार्तिक साह,मनोज जोशी, महेन्द्र बिष्ट,अधिवक्ता हिमांशु मेहता, देवेंद्र बिष्ट,दिनेश पिलख्वाल,रमेश नेगी,मदन डांगी,शरद साह,दीपा साह,संजय दुर्गापाल,गजेन्द्र फर्त्याल,अम्बीराम, परितोष जोशी सहित सैकड़ों कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *