अल्मोड़ा-प्रदेश की भाजपा सरकार जिले में माध्यमिक विद्यालयों को क्लस्टर योजना से जोड़ बच्चों का भविष्य बर्बाद करने का काम कर रही है। यह बात क्षेत्रीय विधायक मनोज तिवारी ने प्रेस वार्ता के दौरान कहीं। योजना जल्द बंद नहीं होने पर अभिभावकों और बच्चों को साथ में लेकर आंदोलन की चेतावनी दी।शुक्रवार को नगर के एक होटल सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि प्रदेश भर में 1488 विद्यालयों को क्लस्टर योजना के तहत समायोजित किया जा रहा है।कहा कि ऐसे में बच्चों के भविष्य को देखते हुए विद्यालयों का क्लस्टर योजना में समायोजित किया जाना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा में रौनडाल,लमगड़ा,जलना आदि विद्यालयों को क्लस्टर योजना में शामिल किया जा रहा है, जो उचित नहीं है। उन्होंने सरकार से विद्यालयों को बंद करने के बजाए उनमें सुविधाएं, विषय और शिक्षक देने की मांग की। वहीं, मांग पूरी नहीं होने पर सीईओ कार्यालय परिसर में धरना देने की चेतावनी दी।यहां प्रेस वार्ता में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, आनंद सिंह बगड़वाल,पूर्व दर्जा मंत्री पूरन सिंह रौतेला, आनंद बिष्ट, लक्ष्मण सिंह ऐठानी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *