बागेश्वर-वनाधिकार कांग्रेस के प्रणेता व उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने आज गांधी पार्क स्टेशन रोड बागेश्वर में कांग्रेसजनों के साथ सांकेतिक धरना दिया व बिजली,पानी के बिलों की होली जलाई।इस अवसर पर श्री उपाध्याय ने बताया कि उत्तराखंडियों को गिरिजन/अरण्यजन मानते हुये उनके पुश्तैनी वनाधिकार और हक-हकूक बहाल किये जाएं और क्षतिपूर्ति दी जाए।उन्होंने उत्तराखंडवासियों के लिए केंद्र सरकार की सेवाओं में आरक्षण दिये जाने,परिवार के एक सदस्य को पक्की सरकारी नौकरी दिए जाने, प्रतिमाह एक गैस सिलेंडर,बिजली-पानी निशुल्क दिये जानेजड़ी-बूटियों पर स्थानीय समुदाय को अधिकार देने,शिक्षा व स्वास्थ्य सेवायें निशुल्क देनें,एक यूनिट आवास बनाने हेतु लकड़ी,बजरी व पत्थर निशुल्क देन,जंगली जानवरों द्वारा जनहानि पर पच्चीस लाख रूपये क्षतिपूर्ति व परिवार के एक सदस्य को पक्की सरकारी नौकरी दिए जाने,जंगली जानवरों द्वारा फसल के नुकसान पर प्रतिनाली पांच हजार रूपये की क्षतिपूर्ति दिए जाने,राज्य में अविलम्ब चकबंदी किये जाने की मांग की।कार्यकम में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय,कांग्रेस जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक,पूर्व विधायक ललित फर्स्वाणपूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी,पूर्व दर्जा राज्य मंत्री गोपाल भट्ट,पूर्व दर्जा राज्य मंत्री राजेन्द्र टंगड़िया,युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कवि जोश,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गीता रावल,प्रदेश महामंत्री बालकृष्ण,रणजीत दास,सज्जन लाल टम्टा,पुष्कर दुर्गापाल,गोविन्द बिष्ठ,गोविन्द ऐठानी,धीरज कोरंगा,इंद्रा जोशी,लक्ष्मी धर्मशत्तू,गीतांजलि,अंकुर उपाध्याय,रोहित खैर,उमेश मनराल,भीम कुमार,उम्मेद गड़िया,रिजवान खान,नरेंद्र कोरंगा,धीरज कुमार,अजय साह, कैलाश पवार,गोकुल परिहार,महेश पंत,बहादुर बिष्ठ,दीपक कुमार,कुंदन गोस्वामी,गौरव पाठक,रमेश हरड़िया,ललित बिष्ठ,हरीश जोशी,हरीश त्रिकोटी,रणजीत कोहली,गोविन्द कथायत,प्रकाश कुमार,अर्जुन कुमार,प्रमोद उपाध्याय,विनोद पाठक,भगवत रावल,बसन्त नेगी,नीलकंठ जोशी, हरीश ऐठानी आदि मौजूद रहे।