अल्मोड़ा-आज जारी एक बयान में अल्मोड़ा कांंग्रेस के जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डे ने कहा कि अखिल भारतीय कांंग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी के आह्वाहन पर कांंग्रेस पार्टी एवं उत्तराखंड कांंग्रेस द्वारा कल दिनांक 8 दिसम्बर को विभिन्न किसान संगठनों द्वारा आयोजित भारत बंद को अन्नदाता के समर्थन में पूर्ण समर्थन देने का फैसला लिया है।जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डे ने अल्मोड़ा जिले के समस्त कांंग्रेस के पदाधिकारियों,कांंग्रेस ब्लाक अध्यक्षों,नगर अध्यक्षों एवं समस्त कार्यकर्ताओं से किसानों के समर्थन में इस भारत बन्द को सफल बनाने का आह्वाहन किया है।श्री पाण्डे ने अल्मोड़ा की समस्त जनता,व्यवसायी बन्धुओं एवं प्रबुद्व नागरिकों से अन्नदाता के समर्थन में किसान संगठनों द्वारा आयोजित भारत बन्द को पूर्ण रूप से सफल बनाने की अपील की है।
