अल्मोड़ा-भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी का शीतलाखेत पहुंचने पर मोर्चा जिलाध्यक्ष हरीश बिष्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष नेगी ने कार्यकर्ताओं से केंद्र और राज्य सरकार कि योजना को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति के पथ पर अग्रसर है और विश्व में भारत को अलग पहचान मिली है। केंद्र और प्रदेश सरकार ने किसानों के हित में कई जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई है जिनका लाभ जनता और किसानों को मिल रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।स्वागत करने वालों में मोर्चा जिला हरीश बिष्ट के अलावा प्रदेश मंत्री हरीश सुनाल,जिला मंत्री बंशीधर जोशी,नारायण बिष्ट,चंदन रावत, भगवत बिष्ट,पूरन सिंह नेगी, हरीश जोशी,दिनेश पाठक, हरीश रौतेला,नवीन टम्टा,लीला बोरा,कैलाश गोस्वामी,बसंत जीना,आरडी जोशी,गणेश राम, गोविंद सिंह मेहरा,अर्जुन मेहरा के अलावा महिला मंगल दल चंपा,सल्ला की महिलाएं मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *