बागेश्वर-यूथ कांंग्रेस जिलाध्यक्ष कवि जोशी ने कहा कि जैसा कि सर्वविदित है कि मोदी सरकार द्वारा तीनों काले कृषि कानून वापस ले लिए गए हैं।यह कांग्रेस पार्टी,देश के सभी किसानों व हर नागरिक की जीत है।लेकिन उन 700 से ज्यादा किसानों का क्या हुआ, जिन्होंने इन तीनों काले कृषि कानूनों को वापिस करवाते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी।भारतीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्रीनिवास बी०वी० ने युवा कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से आह्वाहन किया था कि हम सब मिलकर उन सभी किसानों की शहादत को याद करें व देश के हर कोने में उन सभी 700 शहीद किसानों की पुण्य आत्मा की शान्ति के लिए यज्ञ करें।इसी क्रम में रविवार को कवि जोशी जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस बागेश्वर के नेतृत्व में बागनाथ मंदिर में उन सभी 700 शहीद किसानों की पुण्य आत्मा के लिए यज्ञ किया गया।कार्यक्रम में कवि जोशी जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस बागेश्वर,ललित फर्स्वाण पूर्व विधायक कपकोट,राजेन्द्र टंगड़िया पूर्व राज्य दर्जा मंत्री,अंकुर उपाध्याय प्रदेश प्रवक्ता,गोकुल परिहार एन०एस०यू०आई० जिलाध्यक्ष,उमेश मनराल जिला उपाध्यक्ष,रोहित ख़ैर नगर अध्यक्ष,सुनीता टम्टा जिलाध्यक्ष सेवा दल,गीतांजलि,विशाल रावत, दिव्याशु कुमार आदि मौजूद थे।