पिथौरागढ़-आज पिथौरागढ़ कांंग्रेस द्वारा किसानों के भारत बन्द का समर्थन करते हुए सिलथाम तिराहे में नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन किया गया।जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर के नेतृत्व में एकत्रित कार्यकर्ताओं द्वारा कहा गया कि पिछले दस दिनों से किसान देश की राजधानी में प्रदर्शन कर रहे हैं व धरना दे रहे हैं।परन्तु मोदी सरकार किसानों की सुनने तक को तैयार नहीं है।पूरे देश में किसानों का खुलेआम अपमान एवम् शोषण किया जा रहा है जो भाजपा का असली चरित्र प्रदर्शित कर रहा है।यूथ कांंग्रेस अध्यक्ष ऋषेन्द्र महर एवम् नगर अध्यक्ष पवन माहरा ने कहा कि देश का किसान अपना हक मांग रहा है।सरकार द्वारा अपने काले कानून को वापस लिया जाए व पूर्व सरकार द्वारा चलाए गये न्यूनतम मूल्य आय को अपने कानून में लाया जाए।नरेन्द्र मोदी किसान विरोधी है जिसका हम पुरजोर विरोध करते हैं।सेवादल जिलाध्यक्ष दिनेश बिष्ट एवं रोहन सौन ने कहा कि जो किसान हमारा अन्नदाता है जिसकी मेहनत से सम्पूर्ण देश की जनता को भोजन मिलता है वह किसान अपने हक के लिए सड़कों पर उतरने के लिए बाध्य है।भाजपा सरकार देश के हर वर्ग को समाप्त करने पर तुली है जिसको कांंग्रेस कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।पुतला दहन कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी,पुष्कर बिष्ट, जावेद खान,दीपक लुण्डी, त्रिलोक बिष्ट, नारायण कोहली,हिमांशु ओझा,योगेश नगरकोटी,सुधीर चौहान, रोहित कोहली,कैलाश जोशी,मनोज बिष्ट, मोनू प्रधान,भुवन जोशी,नवीन ऐरी,चंचल बोरा,मनोज पाण्डे,रमेश धामी,अभिषेक बोरा,पारस सिंह,रहीम कुरैशी,आनन्द धामी,कमलेश कसन्याल, राहुल लुण्डी, बाब कन्याल,शिवम पन्त,कार्तिक खर्कवाल, शाहबाज खान,दीवान धानिक सहित दर्जनों कांग्रेसजन शामिल रहे।
