चम्पावत-आज युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सूरज प्रहरी जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस चम्पावत एवं रईश अहमद जिलाध्यक्ष राहुल प्रियंका गांधी सेना के नेतृत्व में टनकपुर के शास्त्री चौक पर जय जवान जय किसान का नारा देने वाले स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री पूर्व प्रधानमंत्री की मूर्ति पर माल्यार्पण कर किसानों के आंदोलन को समर्थन दिया तथा मोदी सरकार द्वारा लाये गए तीनों काले कानूनों को रद्द करने की मांग की।इस अवसर पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूरज प्रहरी ने कहा कि मोदी सरकार इस बिल के माध्यम से किसानों के हितो की अनदेखी कर अपने पूंजीपति मित्रों अडानी और अम्बानी को सरकार की आड़ में देश को बेचने का काम कर रहीं हैं।इस दौरान नितेश भट्ट,पवन पंत,अनस अंसारी,राजू,दीपक भट्ट,अमन सक्सेना,मौ०आसिफ,शकील अहमद, शौहिल,रवि कुमार,श्याम कुमार सहित दर्जनों युवा कांग्रेस जन उपस्थित रहें।
