पिथौरागढ़-आज सायं यूथ कांग्रेस पिथौरागढ़ द्वारा किसानों के सम्मान में नरेंद्र मोदी व भाजपा सरकार के खिलाफ केमू स्टेशन से लेकर गांधी चौक तक मशाल जुलूस निकाला गया।यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर के नेतृत्व में एकत्रित कार्यकर्ताओं द्वारा केमू स्टेशन से नारेबाजी करते हुए मशाल जुलूस निकाला गया व किसान विरोधी बिल को वापस लेने के लिए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गयी।इस अवसर पर यूथ जिलाध्यक्ष ऋषेन्द्र महर ने कहा कि यह सरकार देश में जब से आई है तब से किसानों, युवाओं के खिलाफ नए-नए बिल ला रही है जिससे किसानों को काफी नुकसान होना तय है।उन्होंने कहा कि कहा कि आज पूरे देश का अन्नदाता सड़कों पर उतर चुका है और अन्नदाताओं के सम्मान में यूथ कांग्रेस भी सड़कों पर उतरेगी और इस सरकार से हर मोर्चे पर लड़ाई लड़ेगी।इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश सचिव करण सिंह ने कहा कि देश का किसान पूरे देश को खिलाता है और आज उसको सड़कों पर उतरने के लिए बाध्य होना पड़ा है जिसके लिए यह भाजपा सरकार जिम्मेदार है और भाजपा सरकार की ऐसी ही योजनाओं व कानूनों से देश में अस्थिरता का माहौल बढ़ता जा रहा है जो एक खतरे की घंटी है।यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कहा कि यूथ कांग्रेस किसान विरोधी इस कानून का पुरजोर विरोध करती है और अगर सरकार ने तुरंत यह बिल वापस नहीं लिया तो यूथ कांग्रेस वृहद आंदोलन करने को बाध्य होगी।प्रदर्शन करने वालों में विधानसभा अध्यक्ष शुभम बिष्ट, आनंदा धामी,पारस सिंह,दिनेश बिष्ट, नफीस अहमद,चंचल बोरा,दीपक तिवारी,राजेश शर्मा,रजत विश्वकर्मा, दीपक सॉन,त्रिभुवन चुफाल,महेंद्र नाथ,अभिषेक कोहली सहित दर्जनों यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।