अल्मोड़ा-आज प्रैस को जारी एक बयान में अल्मोड़ा कांंग्रेस के जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय ने कहा कि किसानों ने तीन काले कानूनों के विरोध में कल 27 सितम्बर को भारत बन्द का जो ऐलान किया है कांंग्रेस पार्टी उसका पूर्ण समर्थन करती है।श्री पाण्डेय ने कहा कि कांंग्रेस के राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व ने किसानों की मांगों का समर्थन करते हुए उनके भारत बन्द को अपना समर्थन दिया है।श्री पान्डेय ने अल्मोड़ा के सभी कांग्रेसजनों एवम् स्थानीय जनता से अपील की है कि शान्ति पूर्ण ढंग से किसानों के समर्थन में कल के प्रस्तावित भारत बन्द को सफल बनायेंगें।उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि कल दोपहर 12 बजे अल्मोड़ा के कांग्रेसजन स्थानीय गांधी पार्क चौघानपाटा में किसानों के समर्थन में धरना देंगे तथा तत्पश्चात् केन्द्र सरकार का पुतला दहन किया जाएगा।उन्होंने सभी कांग्रेसजनों से दोपहर 12 बजे गांधी पार्क पहुंचने की अपील की।