अल्मोड़ा-आज हवालबाग ब्लाक कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा की एक बैठक जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित की गई जिसमें 26 जनवरी से प्रारंभ होने वाली हाथ से हाथ जोड़ों यात्रा की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।जिसमें तय किया गया कि हाथ से हाथ जोड़ों यात्रा का शुभारंभ पं गोविंद बल्लभ पंत की जन्म स्थली खूंट से किया जाएगा।साथ ही धामस न्याय पंचायत का गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से किशन सिंह बिष्ट को न्याय पंचायत धामस का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज गुड्डू,विधायक मनोज तिवारी,ब्लाक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह विष्ट,अमर सिंह बिष्ट,मनोज बिष्ट,पूर्व जिला पंचायत सदस्य बिशन सिंह बिष्ट,आशुतोष कनवाल,रमेश लटवाल,आनंद सिंह, हिमांशु बिष्ट,महेंद्र बिष्ट,विक्रम सिंह,पान सिंह,चंदन सिंह भोज, कुंदन बिष्ट,कनिष्ठ प्रमुख नरेंद्र कुमार,भूपाल राम, आदि उपस्थित थे।
