अल्मोड़ा-आजकल के डिजिटल दौर में मोबाइल हर इंसान की जरुरत बना गया है तथा दैनिक दिनचर्या में मोबाइल मनुष्य के जीवन का अभिन्न हिस्सा भी है। जिसमें आवश्यकता का लगभग सभी महत्वपूर्ण डाटा संरक्षित रहता है। ऐसे में यदि मोबाइल गुम अथवा चोरी हो जाता है तो इंसान को आर्थिक नुकसान के साथ अपनी व्यक्तिगत जानकारी का दुरुपयोग होने की चिन्ता रहती है।देवेन्द्र पींचा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के कुशल नेतृत्व में जनपद के साईबर सेल द्वारा लगातार प्रयासरत रहकर अथक प्रयासों से प्रदेश के विभिन्न जनपदों सहित अन्य राज्यों से आमजन के खोये कुल 128 मोबाइल फोन अलग- अलग कम्पनियों के बरामद किये गये है, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 25 लाख 60 हजार रुपये है।एसएसपी द्वारा आज दिनांक 22/10/2024 को दीपावली से पहले तोहफा देते हुए आमजन मानस को तोहफा देते हुए उक्त बरामद कीमती मोबाइलों को पुलिस कार्यालय अल्मोड़ा के सभागार में उनके स्वामियों को सुपुर्द कर सभी को बधाई दी गयी।अपने खोये मोबाइल वापस पाकर सभी मोबाइल स्वामियों के चेहरे में खुशी झलक रही थी। उन्होंने कहा कि मोबाइल खोने पर वापस मिलने की उम्मीद खो चुके थे लेकिन अल्मोड़ा पुलिस पर विश्वास कायम था। पुलिस ने हमारे खोये फोन बरामद कर पुलिस के प्रति हमारे विश्वास को और अधिक बढ़ाया हैं। सभी ने अल्मोड़ा पुलिस के साईबर सेल टीम का आभार व्यक्त किया।
एसएसपी अल्मोड़ा की आमजन से अपील है कि मोबाइल खोने पर तत्काल नजदीकी थाने या साइबर सेल को सूचित करें, जिससे आपके मोबाइल को रिकवर करने हेतु तत्काल कार्यवाही की जा सके।इस अवसर पर अल्मोड़ा साईबर सेल टीम के उनि भुवन जोशी प्रभारी एसओजी ,कानि0 इन्द्र कुमार,कानि0 बलवंत प्रसाद,महिला कानि0 श्रीमती चम्पा दानू उपस्थित रहे।
