जागेश्वर-जागेश्वर विधानसभा के विकास खंड धौलादेवी के ग्राम पंचायत खोला में आयोजित बैठक प्रधान श्रीमती हेमा गैड़ा की अध्यक्षता एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष वर्तमान विधायक गोविन्द सिंह कुंजवाल की गरिमामय उपस्थिति में की गई।उपस्थित ग्रामीणों द्वारा विधायक कुंजवाल एवं साथ में आये हुए वरिष्ठ जनों का स्वागत किया तथा विधायक के सम्मुख अपनी समस्याओं को रखते हुए वर्तमान उत्तराखंड की भाजपा सरकार को बरोजगारी व मंहगाई का जनक बताते हुए इस सरकार से त्रस्त होने की बात कही।विधायक कुंजवाल द्वारा सभी उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त करते हुए सभी का धन्यवाद देते हुए कहा गया कि वे सभी के आभारी हैं कि जनता ने उन्हें अपना आशीर्वाद देकर इस क्षेत्र की सेवा करने का मौका दिया।उन्होंने कहा कि उन्होंने क्षेत्र का विकास करने की हरसंभव कोशिश की।लेकिन इन पांच वर्षों में प्रदेश में आसीन भाजपा सरकार ने पूर्व में विधानसभा के अंतर्गत अनेक स्वीकृत जनहित के कार्यों को रोकने का काम करते हुए विधानसभा के विकास को ही नहीं वरन पूरे प्रदेश के विकास को रोकने का काम किया है।जो सरकार युवाओं को रोजगार देने व गरीबों को मंहगाई कम करने के सपने दिखाकर सत्ता में आसीन होकर बहरी हो गई।आज देश व प्रदेश में बेरोजगारी व मंहगाई अपना विकराल मुंह खोले हुए हैं।युवा व मजदूर इस देश व प्रदेश का कर्ण धार है,जब देश आजाद हुआ था तब भारत में एक सुई भी नहीं बनती थी।कांग्रेस के नेतृत्व की सरकार बनी तो इन्हीं देश के युवाओं व मजदूर,किसानों ने अपने मेहनत कश हाथों से देश को बुलंदियों तक पहुंचाने का काम किया।लेकिन आज देश व प्रदेश में आसीन भाजपा ने इन्हीं देश के कर्णधारों की भावनाओं के साथ घिनौना छल कपट किया है। दूसरी तरफ कांग्रेस ने देश के युवाओं के भविष्य के लिए अनेक औधौगिक प्रतिष्ठान खोलकर रोजगार के अवसर देने का काम किया।आज भाजपा सरकार इन्हें निजी हाथों में सौंप कर देश के युवाओं का शोषण कर पूंजीपतियों की तिजोरी भरने में लगी है।उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियां गरीबों,किसानों तथा युवाओं के हित की कभी भी नहीं रहीं है।जिसको पहले से लोग भलीं भांति जानते थे।तब हमेशा इन्हें सत्ता से दूर रखा, वर्तमान में भाजपा ने छल-कपट,झूठेवादों व लोगों की भावनाओं के साथ खेल कर सत्ता हासिल की है।यदि आज भी हम इनके छलावें को रोकने में नाकाम हुए तो देश व प्रदेश गर्त में चला जाएगा।आज देश व प्रदेश का युवा,गरीब,किसान भाजपा की कथनी व करनी को समझ चुका है।प्रदेश की जनता कांग्रेस की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है।पूरे प्रदेश में कांग्रेस का माहौल बना देख सत्तासीन भाजपा की बैचैनी बड़ गई है।जो सरकार साढ़े चार साल सत्ता के नशे में चूर होकर मस्त थी,कांग्रेस का माहौल देख मुख्यमंत्री का चेहरा बदलकर आज अपने आप को प्रदेश की जनता का हितैषी बनने का हरसंभव प्रयास कर लोकलुभावन घोषणाएं कर रहें हैं।हम सबको अब इनसे सावधान रहने की आवश्यकता है तथा प्रदेश व क्षेत्र के विकास, युवाओं के भविष्य के लिए एकजुट होकर कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए जुट जाना चाहिए।बैठक को जिलाध्यक्ष पीताम्बर पांडे,ब्लाक अध्यक्ष पूरन बिष्ट ने संबोधित करते हुए प्रदेश की भाजपा सरकार को जनविरोधी,विकास विरोधी बताते हुए उपस्थिति ग्रामीणों का आह्वान किया कि वे इस सरकार को प्रदेश से बेदखल करने के लिए एकजुट होकर कांग्रेस के पक्ष में आकर विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल को एकतरफा आशीर्वाद देकर बहुमत से विधानसभा भेजने का काम करेंगे।खोला के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपरोक्त बात कहते हुए विधायक गोविन्द सिंह कुंजवाल की विकास की सोच पर आस्था व विश्वास रखते हुए प्रधान श्रीमती हेमा गैड़ा के नेतृत्व में ढ़ाई दर्जन लोगों ने भाजपा को अलविदा करते हुए कांग्रेस का हाथ थामते हुए कांग्रेस की विधिवत सदस्यता ग्रहण की।जिनका विधायक गोविन्द सिंह कुंजवाल,जिलाध्यक्ष पीताम्बर पांडे,ब्लाक अध्यक्ष पूरन बिष्ट व न्याय पंचायत अध्यक्ष हरीश गैलाकोटी ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।जिनमें प्रधान श्रीमती हेमा गैड़ा,राजेन्द्र सिंह गैड़ा,मनमोहन सिंह गैड़ा,नीरज कुमार,त्रिभुवन, प्रेमप्रकाश,तारी राम,संजय कुमार, चंदन सिंह गैड़ा,मनोहर सिंह गैड़ा, जगदीश,पप्पू,प्रतापराम,रमेश गैड़ा,राजनराम,जगदीश,उदेराम,हुकम, महेंद्र,राजन, कुंदन गैड़ा,किशन सिंह, त्रिलोक सिंह,गोपाल सिंह,रेनू,विधा,उमा, कविता,गौरी,रेखा, रेवती देवी शामिल रहे।कार्यक्रम में कांग्रेस के अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता सहित जिला उपाध्यक्ष कमल बिष्ट आदि उपस्थित रहे।