अल्मोड़ा-नगर से लगे खत्याड़ी ग्राम सभा के दरखास तोक में बीते सोमवार को तीन मकान क्षतिग्रस्त हो गए जिससे वहां रह रहे लोगों में हड़कंप मच गया।गनीमत रही कि इसमें किसी को शारिरिक रूप से कोई नुकसान नहीं हुआ है।हांलांकि गैस सिलेंडर सहित अन्य जरूरी सामान मकान के मलबे में धंस गया।ग्रामीणों ने इसमें प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।स्थलीय निरीक्षण को पहुंचे पूर्व प्रधान हरीश कनवाल ने बताया कि सोमवार रात दरखास तोक में तीन मकान क्षतिग्रस्त हो गए जिससे परिजनों में हड़कंप मच गया।खतरे की आशंका को देखते हुए घर के लोग मौके पर से बाहर निकल गये।उन्होंने बताया कि हरीश राम,गोविंद राम और कलावती देवी के परिवार के लिए अब क्षतिग्रस्त घर में रहना संभव नहीं हो पा रहा है।मंगलवार को घटना स्थल पर पहुंचे पूर्व प्रधान हरीश कनवाल को ग्रामीणों ने अपनी आपबीती बताई।ग्रामीणों का कहना है की दरार पड़े घरों में कभी भी बड़ी घटना घट सकती है।उन्होंने प्रशासन से गांव का स्थलीय निरीक्षण कर प्रभावितों को मुआवजा देने और खतरे वाले भवनों में रह रहे लोगों के लिए उचित व्यवस्था करने की मांग की है। पूर्व प्रधान हरीश कनवाल ने कहा कि जिन लोगों के मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं वे आर्थिक रूप से बेहद कमजोर हैं तथा अन्त्योदय कार्ड धारक हैं। उन्होंने प्रशासन से प्रभावितों को आपदा मद से आर्थिक मदद करने की भी अपील की है।
