अल्मोड़ा-सुरक्षित दवा सुरक्षित जीवन अभियान के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और स्वास्थ विभाग की ओर से मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण किया गया।इस दौरान मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल के जन औषधी केंद्र में भारी अनियमितता मिलने पर स्टोर को बंद किया गया।वहीं खामियां मिलने पर सात अन्य मेडिकल स्टोरों को नोटिस जारी किया गया।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव शचि शर्मा, ड्रग इंस्पेक्टर पूजा जोशी और डॉ. अरविंद पांगती के नेतृत्व में टीम ने बेस और जिला अस्पताल समेत कोसी के विभिन्न मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया।इस दौरान टीम ने एक्सपायर्ड दवाईयों के साथ ही संचालकों के लाइसेंस भी चेक किए गए। निरीक्षण के दौरान जिला अस्पताल में स्थित जन औषधी केंद्र में भारी अनियमितताएं पाई गई।जिस पर तुरंत जन औषधी केंद्र से क्रय विक्रय बंद कर दिया गया।वहीं सात मेडिकल स्टोरों में खामियों पर संचालकों को नोटिस जारी किया गया।
