अल्मोड़ा-नगर के खजांची मोहल्ला में मैत्री कैरम प्रतियोगिता जारी है।प्रतियोगिता मे आज खेले गए मैचो में हर्षवर्धन राकेश की जोड़ी ने दीपक नवीन की जोड़ी को 29- 8 के अंतर से हराया।दूसरे मैच मे प्रशांत राजेश की जोड़ी ने विवेक ललित की जोड़ी को 29 – 7 के अंतर से हराया।तीसरे मैच मे शरद भास्कर की जोड़ी ने विनीत रोहित की जोड़ी को 29 -21 से हराया।चौथे और दिन के आखिरी मुकाबले मे कुंवर राजेश की जोड़ी ने चंदन भारत की जोड़ी को 29 -22 के अंतर से हराया।अम्पायरों की भूमिका मे यश,अनिल, कंचन,गिरीश, चंद्रशेखर कांडपाल रहे।यहां विनीत बिष्ट,रोहित साह,सुशील साह,अभय साह,सुमित बिष्ट,ललित मोहन साह,इंदर सिंह बिष्ट,शरद कन्नौजिया, प्रकाश बिष्ट,किशन साह,कंचन बिष्ट आदि लोग मौजूद रहे।


