अल्मोड़ा-नेशनल कराटे व मार्शल आर्ट एकेडमी अल्मोड़ा के पांच छात्र व आठ छात्रायें खेल महाकुंभ 2023 राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।उत्तराखंड मार्शल आर्ट गेम्स कमेटी उपसचिव व कराटे कोच यशपाल भट्ट ने यह बताया है कि खेल महाकुंभ 2023 राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन देहरादून में हो रहा है जिसमें नेशनल कराटे व मार्शल आर्ट एकेडमी अल्मोड़ा के छात्र व छात्रायें राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में बालक वर्ग अंडर 14, 17 व 21 दिनांक 14 व 15 जनवरी 2023 तथा बालिका वर्ग अंडर 14, 17 व 21 दिनांक 17 व 18 जनवरी 2023 को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज देहरादून में प्रतिभाग करेंगे।बालक वर्ग (अंडर 14) प्रखर सिजवाली (40-45भार),मोबिन (45-50भार),गौरव जीना (50-55भार),कुनाल रावत (60भार), (अंडर 21),अमन प्रसाद ( 66भार),बालिका वर्ग, (अंडर 14) गरिमा पाण्डे (32-36भार),कनिका सिजवाली (36-40भार),नवमी मेर (40-44भार),प्राची रावत (52-57भार),(अंडर-17) प्रियंका जोशी (44-48भार),(अंडर-21) प्राची आर्या (48भार),रेखा बोरा (-52भार), गीता बोरा (57भार) भाग लेंगे।इस उपलक्ष्य में युवा कल्याण अधिकारी प्रशांत कुमार,संदीप कुमार,टी०एस० गड़िया,कराटे व जूडो कोच यशपाल भट्ट,हरीश सिंह चौहान,राजेन्द्र जोशी, अशोक कुमार मनकोटी,विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर जीवनधाम अल्मोड़ा की प्रधानाचार्या श्रीमती गोदावरी चतुर्वेदी ने सभी छात्र व छात्राओं को रवाना होने पर शुभकामनाएं प्रदान की।
