अल्मोड़ा-दिनाँक 6-5-2021 को सुभाष बिष्ट निवासी ग्राम चौना पो० मासी द्वारा पुलिस को फोन कर बताया गया कि चौना गांव में एक व्यक्ति का स्वास्थ्य बहुत खराब हो गया है उसे सांस लेने में तकलीफ हो रही है और लगातार कराह रहा है तथा गांव वालों में डर का माहौल है कोई भी पास आने व हाथ लगाने को तैयार नहीं है।
उक्त सूचना पर चौकी प्रभारी मासी उ०नि० सुनील धानिक,कानि०दीपक सक्टा व सुभाष बिष्ट द्वारा मौके की संवेदनशीलता को समझते हुए तुरंत मौके पर पहुँच कर जो कि चौकी से 2 किलोमीटर की दूरी पर था पीपीई किट पहनकर उक्त व्यक्ति को डोली में बैठाकर कंधे पर रखकर समय से अस्पताल पहुँचा कर मानवता का परिचय दिया।