अल्मोड़ा-दिनांक 30 अक्तूबर 2025 को केनरा बैंक अल्मोड़ा शाखा के नए भवन का मुख्य अतिथि सत्यपाल सिंह जिला सूचना अधिकारी अल्मोड़ा द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया।उल्लेखनीय है कि श्री सिंह पूर्व में केनरा बैंक के स्टाफ सदस्य भी रह चुके हैं।बैंक का यह नया भवन मल्ला जोशीखोला एसएसपी कार्यालय के समीप मॉल रोड अल्मोड़ा में स्थित है।इससे पूर्व शाखा होटल हिमसागर के भूतल में संचालित थी। नए भवन में बैंक की सभी सुविधाओं के साथ ग्राहकों के लिए और अधिक सुलभ व सुव्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराया गया है।उद्घाटन अवसर पर हवन-पूजन कर भवन का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर बैंक के संभागीय प्रबंधक अखिल कुमार विश्नोई,वरिष्ठ शाखा प्रबंधक भानु भाष्कर फुलोरिया,प्रबंधक अशोक सिंह बिष्ट सहित बैंक के अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं सम्मानित खाताधारक उपस्थित रहे।कार्यक्रम में अतिथि द्वारा बैंक परिवार को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दी गईं और कहा गया कि केनरा बैंक की नई शाखा न केवल बैंकिंग सेवाओं को और अधिक आधुनिक व सुलभ बनाएगी, बल्कि स्थानीय नागरिकों के आर्थिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *