अल्मोड़ा-आज ब्लाक कांंग्रेस कमेटी हवालबाग की बैठक ब्लाक अध्यक्ष गोपाल खोलिया की अध्यक्षता में आयोजित की गयी।बैठक में जिला कांंग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय सहित कांंग्रेस के कई वरिष्ठ कांंग्रेसजन उपस्थित रहे।बैठक में वर्तमान समय में लगातार पेट्रोल, डीजल,गैस सहित तमाम खाद्यान्न वस्तुओं में बढ़ रही महंगाई को रोकने में असफल रही केन्द्र एवं राज्य सरकार की कड़ी निन्दा की गयी।बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा सरकार की असफलताओं को गांव गांव तक ले जाने की चर्चा की गयी।बैठक में जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय,ब्लाक अध्यक्ष गोपाल खोलिया, रमेश भाकुनी, हीरासिंह भाकुनी, हरीश सिंह रौतेला, जगदीश चन्द्र काण्डपाल,सुमित भाकुनी,मनोहर सिंह,गोपाल सिंह नेगी,सुन्दर, पानसिंह मेहरा,प्रकाश चन्द्र पन्त,नारायण राम,पानसिंह बिष्ट,राबिन मनोज भण्डारी,हेम चन्द्र पाठक,राहुल खोलिया,हरीश सिंह खोलिया, गुसांई राम,दीपूराम,हरीश चन्द्र, देवीदत्त, शिवराज नयाल आदि उपस्थित रहे।
