रुद्रप्रयाग-केदारनाथ विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल ने केदारनाथ धाम पहुंचकर भोलेनाथ के दर्शन कर पूजा अर्चना की।उन्होंने धाम में जन संपर्क अभियान चलाकर वहां चल रहे विकास कार्यो की जानकारी दी।इसके पश्चात उन्होंने क्यूंजा घाटी के विभिन्न गांवों में भ्रमण कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
मतदाताओं को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से क्षेत्र में विभिन्न मोटरमार्ग, राजकीय संस्थाओं व विद्यालयों के विकास के लिए सवीकृति प्रदान की गई है।जिससे तेजी से क्षेत्र का विकास हो सके। रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा विकास कार्यो के लिए प्रतिबद्ध है। लगातार विकास की दिशा में नए आयाम स्थापित किए जा रहे है। भाजपा के पक्ष में मतदान करने से विकास कार्यो को दोगुनी गति से रफ्तार मिलेगी। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
