अल्मोड़ा-केदारनाथ उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर आज चौघानपाटा अल्मोड़ा मे भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर एवं मिष्ठान वितरण कर हर्ष व्यक्त किया।महाराष्ट्र व उत्तर प्रदेश के चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी के द्वारा ऐतिहासिक जीत दर्ज करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह भाजपा के विकास की जीत है।इस अवसर पर माहौल नरेंद्र मोदी ज़िंदाबाद,योगी आदित्यनाथ जिंदाबाद,पुष्कर धामी जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा।इस अवसर पर नगर अध्यक्ष अमित शाह मोनू ने कहा कि केदारनाथ की जनता ने मुख्यमंत्री धामी के विकास कार्यों पर मुहर लगाकर भारतीय जनता पार्टी को अपना समर्थन दिया है। केदारनाथ उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी द्वारा जीत दर्ज करने पर केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन राज्यमंत्री अजय टम्टा,भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कैलाश शर्मा,जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने भी सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी।आज के आतिशबाजी एवं मिष्ठान वितरण कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष अमित शाह मोनू,जिला महामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट,जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष दर्शन रावत,भाजयुमो नगर अध्यक्ष चन्दन बहुगुणा, निवर्तमान सभासद जगमोहन बिष्ट, मीडिया प्रभारी राजेंद्र बिष्ट,बीना नयाल,प्रकाश भट्ट,जिला मंत्री देवाशीष नेगी,जिला मिडिया जगत तिवारी,नमो एप कृष्ण बहादुर,डा वसुधा पंत,महामंत्री अर्जुन बिष्ट,पूर्व जिला मंत्री संदीप श्रीवास्त,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष लीला बोरा,महामंत्री रेखा आर्य,उपाध्यक्ष तारा जीना, सोशल मीडिया की नेहा उप्रेती,
ममता साह,नगर महामंत्री मोहित बिष्ट,मनोज जोशी,त्रिलोक सिंह रोतेला सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *