अल्मोड़ा-आज दिनांक 3 जून 2025 को 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व के कार्यक्रम के अंतर्गत कसार देवी मंदिर परिसर अल्मोड़ा में हरित योग का आयोजन जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी अल्मोड़ा डॉक्टर गणेश चंद्र उपाध्याय के निर्देशन में किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सी ओ गोपाल जोशी उपस्थित रहे।कार्यक्रम में मंदिर परिसर अध्यक्ष किशन सिंह मेहरा,कसार होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहन रयाल,सचिव गोपाल सिंह,कुंदन मेहरा एवं अन्य उपस्थित रहे।इस कार्यक्रम में सी.ओ गोपाल जोशी द्वारा जनमानस को योग करने के लिए प्रोत्साहित किया गया एवं 11वीं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गई।इस योग कार्यक्रम में को डॉक्टर योगेन्द सिंह शैल चिकित्सालय अल्मोड़ा के मार्गदर्शन में संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में विभाग की ओर से नोडल डॉ अनुपमा त्यागी,डॉ दीपिका धर्मशक्तू,डॉ ज्योति सागर,अंशुल रावत,श्रीमती ऋचा रावत,श्रीमती प्रीति कैंतयूरा,सुश्री अनामिका आशा,आशीष कुमार,योगा अनुदेशक ज्योति रैकवाल,पंकज मेहता,स्टाफ के दुर्गेश तिवारी,शिब्बन मेहरा ने अपना योगदान दिया।
