जागेश्वर-विकास खंड धौलादेवी के खेती में न्याय पंचायत कलौटा के बूथ पदाधिकारियों की बैठक न्याय पंचायत अध्यक्ष धन सिंह मलाडा़ की अध्यक्षता में एवं जागेश्वर विधानसभा के वर्तमान विधायक गोविन्द सिंह कुंजवाल की उपस्थिति में आयोजित हुई।बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने विधायक कुंजवाल का स्वागत किया।उपस्थित बूथ कमेटी के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए विधायक कुंजवाल ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी है,जिस तरह बिना रीढ़ की हड्डी के आदमी खड़ा नहीं हो सकता है ठीक उसी प्रकार बिना कार्यकर्ताओं के सहयोग से पार्टी खड़ी नहीं हो सकती है।कार्यकर्ताओं के बल से ही पार्टी के उम्मीदवार जीतते हैं तथा सरकारें बनती है।उन्होंने कहा कि आज जो मान-सम्मान मुझे मिला है वह सब कार्यकर्ताओं के सहयोग से ही सम्भव हुआ है।कार्यकर्ताओं की मेहनत व पार्टी के प्रति समर्पित भावनाओं के आधार पर उनका मान-सम्मान करना जन प्रतिनिधी का भी कर्तव्य होना चाहिए।उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की भाजपा सरकार ने अपनी नाकामियों के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए,शासन नाम की कोई चीज नहीं रही,अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है, बेरोजगारों की फौज खड़ी हो गई है, मंहगाई चरम सीमा पर है,पेट्रोल डीजल रसोई गैस रोज बढ़त बनाए हुए हैं।खाद्य तेल,दालों ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया है।विकास कार्य तो क्षेत्र से गायब ही हो गये है।कार्यकर्ता प्रदेश सरकार की नाकामियों को जन-जन तक पहुंचाए तथा कांग्रेस पार्टी के द्वारा किए गए जनहित के कार्यों व नीतियों को भी जनता के बीच ले जाकर विश्लेषण करवायें तथा बूथ स्तर पर एक पंजिका बनाते हुए उस पर संबंधित गांव व लोगों की व्यक्तिगत समस्याओं को अंकित करें।ताकि उनका सुगमता से समाधान किया जा सके।कांग्रेस पार्टी हमेशा विकास की सोच रखने वाली तथा गरीबों के साथ खड़ी रहने वाली पार्टी है।हमें सबकी समस्याओं का समाधान करने की सोच व क्षेत्र के विकास की सोच के साथ एकजुट होकर कार्य करना होगा।आज प्रदेश में हरीश रावत के नेतृत्व में कांग्रेस की मजबूती से सरकार बनाने के लिए जनता आतुर है।कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है।तमाम राजनीतिक विश्लेषक,समाचार एजेंसी कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने की बात कह रहे हैं,प्रदेश सरकार के खिलाफ माहौल बना हुआ है,यहां भी अब बूथ पदाधिकारी एकजुट होकर कांग्रेस की मजबूती के लिए जुट जाएं।ये बूथ कमेटी सरकार आने पर विकास कमेटी के नाम से जानी जायेंगी तथा भविष्य में इन्हीं के प्रस्तावों के अनुसार उस क्षेत्र में विकास कार्य कराए जाएंगे तथा जो बूथ कांग्रेस के पक्ष में अच्छा प्रदर्शन करेंगे उनके विकास के लिए अलग से पारितोषिक दिया जाएगा। सभी कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान की रक्षा की जाएगी,हम सभी की सोच प्रदेश व क्षेत्र का विकास,युवाओं के रोजगार,महिलाओं का सम्मान की होगी तो निश्चित रूप से कांग्रेस मजबूत होगी।उन्होंने कहा कि आप सभी को अराजक घुसपैठियों पर पैनी नजर रखनी होगी,कांग्रेस कार्यकर्ता को सजग रहते हुए पार्टी के लिए जुट जाना होगा।बूथ कमेटी के पदाधिकारियों को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पीताम्बर पांडे ने कहा कि आज कांग्रेस के लोगों को एकजुट होकर इस जनविरोधी नीतियों की सरकार को बेदखल करने के लिए आगे आना होगा,पूरे प्रदेश में कांग्रेस का माहौल बना हुआ है,आज जो भी क्षेत्र में विकास कार्य हुए हैं वो केवल कांग्रेस पार्टी की सरकार में तथा कुंजवाल जी के द्वारा ही किए गए हैं। बूथ कार्यकर्त्ताओं की पार्टी को जिताने में महत्त्वपूर्ण भूमिका होती हैं,क्षेत्र के रुके हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए बूथ स्तर पर कांग्रेस की मजबूती के लिए जुट जाने का आह्वान किया श।ब्लाक अध्यक्ष पूरन बिष्ट ने सभी बूथ पदाधिकारियों का आह्वान किया कि वे अपने ही बूथ पर नहीं पूरे विकास खंड पर कांग्रेस पार्टी को मजबूती देने के लिए अपना योगदान देंगे तथा भाजपा की जमानत जब्त करने में सहयोग देंगे।न्याय पंचायत अध्यक्ष धन सिंह ने मुख्य अतिथियों तथा सभी उपस्थित बूथ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जब सभी विकास कार्य कांग्रेस करती है तो भाजपा को वोट मांगने का अधिकार भी नहीं है।उन्होंने विधायक कुंजवाल को भरोसा दिलाया कि इस बार हर बूथ कांग्रेस का बूथ होगा।बैठक में बारह बूथ कमेटी ने प्रतिभाग किया तथा जिसमें न्याय पंचायत अध्यक्ष हरीश जोशी,जिला उपाध्यक्ष कमल बिष्ट,क्षे पं सदस्य शेखर पांडे, प्रधान बसंत भट्ट,प्रधान गिरीश जोशी, पूर्व अध्यक्ष ऊर्वा दत्त पाण्डेय,धन सिंह जीना,कैप्टन रमेश चंद्रा,क्षे पं सदस्य बसंत बहुगुणा,प्रकाश पाण्डेय,शेखर गुरुरानी सहित अनेक प्रधान,क्षे पं सदस्य सहित वरिष्ठ कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।बूथ कमेटी-बजेला,भुनौलासैम,तलचौना,बाराकूना,नैनोली,खौडी,कलौटा, खेती,जाजर,चौड़ा,मलाण,देवलीबगड़ बूथों के अध्यक्ष व पदाधिकारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।संचालन विधानसभा आई टी अध्यक्ष राजेन्द्र बिष्ट ने किया।बैठक के उपरांत विधायक कुंजवाल द्वारा खेती में हो रही किक्रेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला तथा चिमार्ख में भैरव दत्त के आवास पर चल रहे रामायण कथा का श्रवण किया।