अल्मोड़ा-नगर के कर्नाटकखोला निवासी नवनीत जोशी के भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। नवनीत जोशी मूल रूप से कांकर बागेश्वर के निवासी हैं।उनके पिता भुवन चंद्र जोशी बिजली विभाग में कार्यरत हैं एवं माता सुनीता जोशी गृहिणी हैं‌। नवनीत ने अपनी हाईस्कूल की परीक्षा वीर शिवा अल्मोड़ा तथा इंटरमीडिएट की परीक्षा सेन्ट्रल स्कूल अल्मोड़ा से की। नवनीत के सेना में लेफ्टिनेंट बनने पर उनके घर बधाई देने वालों का तांता लगा है तथा सबने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।नवनीत की इस उपलब्धि पर पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक,पार्षद अमित साह मोनू, पार्षद अभिषेक जोशी,देवेन्द्र प्रसाद कर्नाटक,हेम जोशी,प्रयाग जोशी, संतोष जोशी,उमेश पांडे,रमेश चंद जोशी,हयात सिंह,हंसा दत्त कर्नाटक, चंद्र बल्लभ जोशी,प्रमोद नैनवाल सहित समस्त क्षेत्रवासियों ने शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *