अल्मोड़ा-सिमलखेत विद्यालय के शिक्षकों व कार्मिकों के माह मई व जून के वेतन भुगतान के लिए उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन उत्तराखंड जनपद अल्मोड़ा द्वारा मुख्य शिक्षा अधिकारी अल्मोड़ा को पत्र प्रेषित किया है।माध्यमिक शिक्षक संगठन के जिलाध्यक्ष गणेश भट्ट ने भी शिक्षकों व कार्मिकों के वेतन भुगतान की मांग की है और वेतन भुगतान न होने पर आंदोलन की भी चेतावनी दी है।उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन के अध्यक्ष डॉ मनोज कुमार जोशी व सचिव धीरेन्द्र कुमार पाठक ने कहा कि दो माह से वेतन भुगतान नहीं होना गंभीर मामला है।जबकि समय से वेतन भुगतान किये जाने के सरकारी आदेश पहले से ही जारी है।उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन उत्तराखंड जनपद अल्मोड़ा द्वारा अविलम्ब वेतन भुगतान की मांग की है और जिलाधिकारी को भी पत्र प्रेषित किया गया है।पंचायत चुनाव व शिक्षकों व कार्मिकों की आर्थिक परेशानी के दृष्टिगत समय से वेतन भुगतान होना जरूरी है।भविष्य में इस तरह की स्थिति उत्पन्न न हो इसके लिए भी प्रधानाचार्य व प्रबंधक को निर्देश जारी करने की भी मांग की गई है।उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन ने अवगत कराया है कि किसी भी शिक्षक व कार्मिकों का उत्पीड़न किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *