अल्मोड़ा-उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन उत्तराखंड जनपद अल्मोड़ा के अध्यक्ष डा मनोज कुमार जोशी व सचिव धीरेन्द्र कुमार पाठक ने लोक निर्माण विभाग मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के धरना स्थल व शिक्षा विभाग के मुख्यालय मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया है और मांग की है कि लोक निर्माण मिनिस्टीरियल संवर्ग के सदस्यों के पारस्परिक स्थानांतरण शीघ्र किये जायें। उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक समन्वयक समिति व शिक्षा विभाग के सहयोगी संगठनों द्वारा आयोजित धरना प्रदर्शन में शामिल होते हुए कहा कि शिक्षा निदेशक व कार्मिकों के साथ मारपीट प्रकरण की निष्पक्ष जांच की जाये और भविष्य में पुनरावृत्ति न हो इसकी व्यवस्था भी सुनिश्चित हो।उन्होंने सभी से एकजुट रहने की भी अपील की है और छोटे राज्य में इस प्रकार की स्थिति को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्यालय में लंबित मामलों के निस्तारण की भी समय सीमा निर्धारित होनी चाहिए ताकि संघर्ष की स्थिति उत्पन्न न हो।
