पिथौरागढ़-आज पिथौरागढ़ युवा कांग्रेस द्वारा युवा नेता करन सिंह के उत्तराखण्ड युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप मे निर्वाचित होने पर सिल्थाम तिराहे में आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरित किया गया।इस अवसर पर करन सिंह ने इस चुनाव में उन्हें अपना सहयोग और आशीर्वाद देने के लिए उत्तराखण्ड के समस्त युवाओं को धन्यवाद प्रेषित किया।करन सिंह के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर विधायक मयूख महर,राष्ट्रीय सचिव ऋषेन्द्र महर,विधायक हरीश धामी, कांग्रेस जिला अध्यक्ष त्रिलोक महर,कार्यकारी जिला अध्यक्ष अंजू लुंठी,पवन महरा,आन्नद धामी,पारस महर,आयुष धामी,रोहित कुमार,ध्रुव कुमार,नवीन ऐरी,कामु चंद आदि लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *