पिथौरागढ़-पिथौरागढ़ जिले के करन सिंह को लोकसभा चुनाव के लिए उधमसिंह नगर काशीपुर का प्रभारी नियुक्त किया गया है।युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष करन सिंह को युवा कांग्रेस की हाई कमान द्वारा आगामी लोकसभा के लिए काशीपुर जिले का प्रभारी नियुक्त किए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। अपनी नियुक्ति पर करन सिंह ने शीर्ष नेतृत्व सहित प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रर भुल्लर,प्रदेश प्रभारी शिवि चौहान,सह प्रभारी नवनीत कौर का आभार व्यक्त किया है।करण सिंह ने कहा कि संगठन ने उनको जो जिम्मेदारी दी है उसे वे मजबूती के साथ पूरा करेंगे। आने वाले लोकसभा चुनाव में वह पूरी ताकत से कांग्रेस को जिताने का कार्य करेंगे।करण सिंह के प्रभारी बनने पर पिथौरागढ़ विधायक मयूख सिंह महर ने मिष्ठान खिला कर उन्हें बधाई दी।इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव रिशेंद्र महर,विधायक हरीश धामी,जिला अध्यक्ष अंजू लुंठी,आनंद धामी, पारस मैहर आदि लोगों ने भी उन्हें बधाई दी।
