पिथौरागढ़-पिथौरागढ़ जिले में युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव करन सिंह को राष्ट्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व द्वारा चम्पावत जिले का प्रभारी नियुक्त किया गया है।करन सिंह के प्रभारी बनने पर पूर्व विधायक मयूख महर एवम् कांग्रेसजनों ने मिठाई खिलाकर करन सिंह को बधाई दी।करन सिंह के प्रभारी बनने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर,यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषेन्द्र महर,गौरव महर,नरेन्द्र सौन,आनन्द धामी,पारस महर,विधानसभा अध्यक्ष शुभम बिष्ट,कार्तिक खर्कवाल,नवीन ऐरी,राहुल,प्रकाश देवली आदि कांग्रेसजनों ने हर्ष व्यक्त किया है।इस अवसर पर करन सिंह ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि वह पूरी निष्ठा से कांग्रेस की पार्टी की विचारधारा और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।ज्ञात हो कि करन सिंह पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता है तथा कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए बेहद सक्रियता से कार्य करते हैं।जिससे प्रभावित होकर शीर्ष नेतृत्व ने इन्हें विगत दिनों चम्पावत का प्रभारी नियुक्त किया है।
