पिथौरागढ़-युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष करन सिंह को अल्मोड़ा जिले के प्रभारी के साथ उत्तराखण्ड स्पोर्ट्स एवं सांस्कृतिक खेल के प्रभारी की जिम्मेदारी दी गयी हैं।जिसके लिए करन सिंह ने युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री निवासन,प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर,उत्तराखण्ड युवा कांग्रेस प्रभारी प्रदीप सूर्या,सह प्रभारी अभय चौहान का आभार व्यक्त किया है।इस अवसर पर करन सिंह ने कहा कि उन्होंने सदैव कांग्रेस की विचार धारा को जन जन तक पहुंचाने का काम किया है जो उनके द्वारा बदस्तूर जारी रहेगा और आने वाले नगरपालिका चुनाव,लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को विजय दिलाने के लिए वे अल्मोड़ा में कार्यकताओं के साथ शीघ्र ही बैठक करेंगे और पूरे उत्तराखण्ड में स्पोर्ट्स में रुचि रखने वाले साथियों से मुलाकात करेंगे।करन सिंह के प्रभारी बनने पर विधायक मयूख महर ने उन्हें मिष्ठान खिला कर बधाई दी।राष्ट्रीय सचिव ऋषेन्द्र महर,विधायक हरीश धामी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन महरा,नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य,पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत,विधायक भुवन कापड़ी,विधायक प्रीतम सिंह, पिथौरागढ़ जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर,अंजू लुंठी,महेंद्र लुंठी,खजान गुड्डू,आनंद धामी,पारस महर आदि ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *