कपकोट-आज मंगलवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कपकोट द्वारा ब्लॉक अध्यक्ष दीपक गढ़िया की अध्यक्षता में स्थानीय रामलीला मैदान (रामघाट) कपकोट में ब्लॉक स्तरीय बूथ प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कांग्रेस जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक,जिले के सभी फ्रंटल संगठनों के सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारी,नगर पंचायत के अध्यक्ष गोविंद बिष्ट,पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण,पूर्व ज़िला पंचायत अध्यक्ष,ग्रामीण इकाई के व बूथ इकाई के सभी अध्यक्षों के साथ जनपद के जिला पंचायत सदस्य,पूर्व सदस्य,क्षेत्र पंचायत के सभी सदस्य, पूर्व सदस्य,वर्तमान ग्राम प्रधान,पूर्व प्रधान,युवा कांग्रेस के पदाधिकारी तथा एनएसयूआई के पदाधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।जिसमें मुख्य अतिथियों व वक्ताओं द्वारा आगामी 2022 के विधानसभा चुनावों के लिए बूथ स्तर पर किस तरह कार्य करना है उस संबंध में जानकारियां दी गई। ब्लॉक अध्यक्ष दीपक गढ़िया ने सभी बूथ अध्यक्षों को एक बूथ 30 यूथ का लक्ष्य दिया।इस शिविर में ब्लॉक कांग्रेस द्वारा क्षेत्र के वयोवृद्ध बुजुर्ग कांग्रेस के लोगों शॉल देकर सम्मानित भी किया।शिविर में ज़िले से बूथ स्तर के सभी पदाधिकारियों सहित यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष कवि जोशी, दुगनाकुरी के ब्लॉक अध्यक्ष सुंदर मेहरा,जिला पंचायत सदस्य रेखा आर्य,जिला पंचायत सदस्य वंदना ऐठानी,सेवा दल के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र नगरकोटी,किसान कांग्रेस प्रदेश महामंत्री प्रवीण कोरंगा,जिला उपाध्यक्ष राम सिंह कोरंगा,जिला कार्यकारिणी सदस्य गोविंद ऐठानी, ब्लॉक महिला अध्यक्ष ममता मेहता, ब्लॉक महिला उपाध्यक्ष पुष्पा कोरंगा, दुगनाकुरी के युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश बाफिला,युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष भारत कोरंगा,नगर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष पवन जोशी,राजेन्द्र राठौड़,सुरेश गढ़िया,अर्जुन भट्ट,चामू देवली,भूपेश गढ़िया,अंकुर उपाध्याय,उपाध्यक्ष भूपेश ऐठानी, दरवान कपकोटी,महामंत्री महेश गढ़िया,कोषाध्यक्ष नीलकमल जोशी सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
