कपकोट-प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह और प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव के आह्वाहन पर ब्लाक काँग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मण आर्या के नेतृत्व में कांंग्रेसजनों के द्वारा प्रदेश की डबल इंजन भाजपा सरकार,कोविड वैक्सीन,बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं और बढ़ती महंगाई के खिलाफ 11 बजे से सांकेतिक उपवास रखा गया।इस अवसर पर पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने कहा कि सरकार द्वारा पूर्ण वैक्सीनेशन नहीं किया जा रहा है।45 वर्ष से ऊपर के लोगों को 2 वैक्सीनेशन के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए कोई सार्थक प्रयास नहीं किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि बेरोजगारी चरम पर हैं और सरकार ने दैनिक उपभोग की सभी वस्तुओं के दाम बड़ा दिए है।महंगाई से आम जनता त्रस्त हैं। इस अवसर पर ब्लाक काँग्रेस सभागार में ललित फर्स्वाण,लक्ष्मण आर्या, प्रकाश कोहली,बसंत नेगी,अशोक वर्धन,बबलू नेगी,विनोद,कैलाश पवार, हरीश गोस्वामी आदि मौजूद रहे।