जागेश्वर-जागेश्वर विधानसभा के लमगड़ा ब्लाक के ग्रामसभा कनरा में एक आम बैठक चौपाल लगाकर की गयी।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं वर्तमान विधायक जागेश्वर गोविन्द सिंह कुंजवाल उपस्थित रहे।सभा की अध्यक्षता ग्राम प्रधान गंगा देवी व मानसिंह बोरा ने की।बैठक में ब्लाक अध्यक्ष दीवान सतवाल भी उपस्थित रहे।सभा का संचालन न्याय पंचायत अध्यक्ष पानसिंह बोरा ने किया।बैठक में सभी लोगों ने भाजपा सरकार की नीतियों से हो रही परेशानियों को गिनाने का कार्य किया तथा कांंग्रेस व भाजपा सरकार के कार्यों का अन्तर स्पष्ट किया।इस अवसर पर विधायक कुंजवाल ने कहा कि सरकारों का आंकलन करके मूल्यांकन करने की आज आवश्यकता है।इस अवसर पर कुंजवाल ने अपनी विधायक निधि से विभिन्न योजनाओं के निर्माण के लिए घोषणाएं की।बैठक में जिला उपाध्यक्ष कमल बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य रमेश बिष्ट,चन्दन बोरा,आनन्द फर्तयाल, रमेश बोरा,सरपंच हिम्मत सिंह,अनुसूचित जाति ब्लाक अध्यक्ष कृष्ण कुमार उपस्थित रहे।इस अवसर पर एक दर्जन लोगों ने कांंग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।श्री कुंजवाल ने मालयार्पण कर सभी को कांंग्रेस की सदस्यता दिलवाई।सदस्यता लेने वालों में पानसिंह बोरा,मेहरबान सिंह,केदार सिंह,देवेन्द्र सिंह,त्रिलोक सिंह,योगेश सिंह,डिगर सिंह,बालम सिंह,पंकज सिंह,केदार सिंह बोरा सहित कई लोगों ने कांंग्रेस की सदस्यता ग्रहण करी।