अल्मोड़ा-अल्मोड़ा निवासी कनिष्का भंडारी का ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी ताइक्वांडो वुमन महिला चैंपियनशिप 2022 के लिए चयन हुआ है।वे खिलाड़ी के रूप में प्रतिभाग करेंगी।स्पोर्ट्स ताइक्वांडो एकेडमी अल्मोड़ा की पंजीकृत ताइक्वांडो खिलाडी अपने प्रशिक्षक कमल कुमार बिष्ट के कुशल नेतृत्व एवं प्रशिक्षण में अब तक कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर स्वर्णिम सफलता अर्जित कर चुकी है।विगत वर्ष भी अपने प्रशिक्षक की देखरेख में शानदार उपलब्धियों एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु कृतिका को राज्य का सर्वोच्च पुरस्कार तिलू रौतेली सम्मान से सम्मानित किया गया।वर्तमान में कनिष्का भंडारी एस० एस० जे० यूनिवर्सिटी कुमाऊं की बी० ए० की द्वितीय वर्ष की छात्रा है।विगत माह फरवरी 22 से 23 को रुद्रपुर के द्रोण ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में संपन्न कुमाऊं विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय महिला पुरुष ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण के आधार पर ऑल इंडिया ताइक्वांडो यूनिवर्सिटी महिला2022 के लिए चयन हुआ है।यह प्रतियोगिता कुरुक्षेत्र हरियाणा के कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में दिनांक 28 मार्च 2022 से 31 मार्च 2022 तक संपन्न होगी।उक्त प्रतियोगिता हेतु कनिष्का भंडारी अपने प्रशिक्षक कमल कुमार बिष्ट के निर्देशन एवं प्रशिक्षण में आजकल विशेष ताइक्वांडो शिविर के अंतर्गत उक्त प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने हेतु कड़ी मेहनत और लगन से अभ्यास कर रही है।स्पोर्ट्स ताइक्वांडो अकैडमी अल्मोड़ा के महासचिव कमल कुमार बिष्ट ने बताया कि कनिष्का भंडारी विगत वर्ष भी ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रतिभाग चुकी है।कनिष्का भंडारी के प्रशिक्षक कमल बिष्ट ने बताया कनिष्का भंडारी एक होनहार प्रतिभावान खिलाड़ी है।अनुशासन में रहकर उक्त प्रतियोगिता हेतु कड़ी मेहनत व लगन से वह अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए लगातार अभ्यास करते हुए प्रयासरत है।कनिष्का भंडारी के चयन पर मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा की प्रधानाचार्य श्रीमती मंजू बिष्ट,कुलपति एनएस भंडारी,लियाकत अली क्रीड़ा अधिकारी एसएसजे यूनिवर्सिटी अल्मोड़ा,नागेंद्र शर्मा क्रीड़ा अधिकारी कुमाऊं यूनिवर्सिटी नैनीताल,कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा की संयोजक ज्योति सतवाल,कोषाध्यक्ष भुवन चंद्र त्रिपाठी, गिरीश शर्मा कोऑर्डिनेटर पब्लिक स्कूल एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी अल्मोड़ा,पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, कुंदन लटवाल प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा,विधायक मनोज तिवारी,गिरीश मल्होत्रा अध्यक्ष बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन अल्मोड़ा,श्रीमती रंजना भंडारी उप सचिव स्पोर्ट्स ताइक्वांडो अकैडमी अल्मोड़ा,सुरेश कांडपाल,श्याम पांडे,कुंदन कुमार बिष्ट पूर्व बी टी सी मेंबर,दीपक कांत पांडे उपाध्यक्ष कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा सहित ताइक्वांडो खिलाड़ियों,खेल प्रेमियों सहित अनेक शुभचिंतक ने बड़ी सफलता की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी और हर्ष व्यक्त किया।
