अल्मोड़ा-बाडे़छीना शेराघाट मोटर मार्ग में शुक्रवार को एक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई।वहीं एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर धौलछीना पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को ग्रामीणों की मदद से अस्पताल पहुंचाया।मिली जानकारी के अनुसार महिपाल नेगी निवासी जमराड़ी अपने भांजे नीरज कैड़ा निवासी पारखेत झिरौली के साथ कार से मंगलता के पास सवारी छोड़ने के बाद वापस बागेश्वर को लौट रहे थे।इसी बीच कनारीछीना के समीप चालक महिपाल नेगी वाहन पर से अपना नियंत्रण खो बैठे और वाहन खाई में गिरकर हादसे का शिकार हो गया।हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने धौलछीना थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ रेस्क्यू अभियान चलाया।दुर्घटना में घायल हुए दोनों युवकों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। लेकिन अस्पताल पहुंचे से पहले ही घायल महिपाल नेगी ने दम तोड़ दिया।धौलछीना अस्पताल के चिकित्सक ने महिपाल को मृत घोषित किया। थानाध्यक्ष धौलछीना सुनील बिष्ट ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है। मृतक और घायल के परिजनों को भी जानकारी दे दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *